Breaking News
blue whale nwn

स्कूल में दहशत का माहौल,बच्चे ने कलाई पर बनाई ब्लू वेल

blue whale nwn

नई दिल्ली (संवाददाता)। द्वारका सेक्टर-6 में स्थित एक पब्लिक स्कूल में उस वक्त दहशत का माहौल बन गया जब टीचर ने एक बच्चे की कलाई पर ब्लू वेल बनी देखी। टीचर ने तुरंत इस मामले के बारे में प्रिंसिपल को बताया। स्कूल मैनेजमेंट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को कॉल की। साउथ-वेस्ट जिले के डीसीपी सीबेश सिंह ने बताया कि बच्चे ने मजाक किया था। उसके मोबाइल फ ोन में ऐसा कुछ नहीं मिला है जिससे लगे कि वह ब्लू वेल गेम खेल रहा था। बच्चे को टीवी से ब्लू वेल गेम की जानकारी मिली थी। उसके मन में शरारत सूझी और स्केच से कलाई पर ब्लू वेल बना ली। पुलिस को जांच में कुछ नहीं मिला है। उसने मजाक में ही ऐसा किया था। लेकिन बावजूद इसके स्कूल मैनेजमेंट की ओर से बच्चे की काउंसलिंग कराई गई। बच्चे के पैरंट्स को भी स्कूल में बुला लिया गया था। बच्चे के पास मोबाइल फोन मिला लेकिन उसमें ब्लू वेल गेम डाउनलोड नहीं था। पुलिस का कहना है कि बच्चे ने अपने हाथ या शरीर के किसी अन्य अंग को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। 

Check Also

Top Online Pokies for Real Money

Australia’s fascination with pokies has shaped a robust and tightly regulated online casino industry. Playing …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *