Breaking News
chetanchauhan 1597489713

नहीं रहे यूपी के कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान

 

chetanchauhan 1597489713

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन हो गया है. लगभग 4:30 बजे चेतन चौहान का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. चेतन चौहान कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे. चेतन चौहान योगी सरकार के दूसरे कैबिनेट मंत्री हैं, जिनका कोरोना वायरस के कारण निधन हुआ है. इससे पहले कैबिनेट मंत्री कमला रानी का लखनऊ के पीजीआई में कोरोना वायरस के कारण निधन हुआ था. वहीं एक दिन पहले ही चेतन चौहान की तबीयत और बिगड़ गई थी. उनकी किडनी फेल हो गई थी. जिसके कारण उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था.

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान का निधनगुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज
उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन हो गया है. लगभग 4:30 बजे चेतन चौहान का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. चेतन चौहान कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे.

73 वर्षीय चेतन चौहान की एक दिन पहले ही तबीयत और बिगड़ गई थी. उनकी किडनी फेल हो गई थी. जिसके कारण उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था. जुलाई के महीने में ही चेतन चौहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. चेतन चौहान के निधन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है. वहीं बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी चेतन चौहान के निधन पर शोक जताया है.
क्रिकेट करियर

बता दें कि चेतन चौहान भारतीय क्रिकेट टीम के एक अहम बल्लेबाज रह चुके हैं. चेतन चौहान ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 40 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इसके अलावा चेतन चौहान ने सात एकदिवसीय मुकाबलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है. टेस्ट मुकाबलों मे चेतन चौहान के नाम 2084 रन दर्ज हैं. टेस्ट मैचों में उनका सर्वोच्च स्कोर 97 रन है.
राजनीतिक करियर

क्रिकेट के बाद चेतन चौहान ने राजनीति में अपनी पारी की शुरुआत की. चेतन चौहान भारतीय राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे थे. चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं. 1991 और 1998 के चुनाव में वह बीजेपी के टिकट पर सांसद बने थे. फिलहाल चेतन चौहान उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री पद पर थे.

 

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

One comment

  1. 62446 776413Just wanna input on few general items, The site layout is perfect, the articles is truly very good : D. 422107

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *