Breaking News
fire in train

पटना-मोकामा पैसेंजर बनी द बर्निंग ट्रेन

fire in train

पटना ।  पटना मोकामा पैसेंजर ट्रेन के छह डिब्बों में आग लग गई । आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि दूर-दूर तक लपटें दिख रही थीं। आग लगने से छह डिब्बे धू-धूकर जलने लगे जिससे अफरातफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक पटना से मोकामा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन मोकामा में ही खड़ी थी, उसपर कोई यात्री अबतक सवार नहीं हुआ था। ट्रेन के खुलने का समय सुबह 05:35 बजे सुबह है। उससे ठीक पहले ट्रेन में आग लग गई और धू-धकर छह बोगियां खाक हो गईं। किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक जलती ट्रेन के बगल में खड़ी फास्ट पैसेंजर मेमू ट्रेन के भी दो इंजन आग की चपेट में आ गए और वो भी पूरी तरह जलकर खाक हो गए। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर  दमकल की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह ट्रेन रोज मोकामा से पटना जाती है और जाने के लिए ट्रेन शंटिंग लाइन पर खड़ी थी तभी आग लग गई। घटना के बाद रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बाद डीआरएम ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रेन में आग लगाई है और इसकी जांच की जाएगी। ऐसी आशंका है कि ट्रेन में कुछ लोग बैठकर गांजा-स्मैक पी रहे थे जिसकी वजह से आग लगी है। दोषियों की खोजबीन की जा रही है।

Check Also

The Essential Checklist for Choosing Web Hosting for Small Enterprises

Choosing the right web hosting provider is crucial for small enterprises, as it can significantly …

2 comments

  1. I am extremely impressed with your writing skills and also with the layout to your weblog. Is that this a paid subject or did you customize it yourself? Anyway keep up the excellent high quality writing, it is rare to look a great blog like this one these days!

  2. Spot on with this write-up, I truly think this website wants rather more consideration. I?ll in all probability be once more to read much more, thanks for that info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *