Breaking News
22

दिल्ली से आ रही देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग

22

देहरादून/ऋषिकेश (दीपक राणा)। दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक एसी कोच में रायवाला जंक्शन से कुछ आगे कांसरों के जंगल में अचानक आग लग गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर लोको पायलट ने ट्रेन को जंगल में ही रोक दिया। कोच में सवार सभी 35 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेलवे स्टाफ ने तत्पराता दिखाते हुए ट्रेन के बीच में लग इस कोच को काटकर अन्य बोगियों को सुरक्षित किया। कुछ ही देर में पूरी बोगी धू-धूकर जलने लगी। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि कुछ यात्रियों का सामान नष्ट हो गया। इधर, टैक बाधित होने के चलते देहरादून से जाने वाली और यहां आने वाली ट्रेन का संचालन प्रभावित हुआ। आग लगने के कारणों की रेलवे जांच करा रहा है। प्रथमदृष्टया शार्ट सर्किट वजह बताई जा रही है।

घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। शताब्दी एक्सप्रेस (12017) रायवााला जंक्शन से चलकर राजाजी टाइगर रिवर्ज की कांसरो रेंज से होकर देहरादून की ओर बढ़ रही थी। कांसरो स्टेशन के समीप शताब्दी के एसी कोच (सी-5) में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर इसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन के लोको पायलट को सूचित किया। इसके बाद इमरजेंसी ब्रेक से ट्रेन, राजाजी टाइगर रिजर्व की कांसरो रेंज कार्यालय के समीप रोक ली गई। ट्रेन रुकते ही कोच में सवार यात्री जान बचाकर बाहर की तरफ भागे। कुछ यात्री इस हड़बड़ाहट में अपना सामान भी नहीं निकाल पाए।

नेशनल वार्ता कार्यालय के समीप रामनाथ का परिवार बिहार से होते हुए दिल्ली सेे शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा देहरादून आ रहा था जो उसी कोच में सफर कर रहे थे जिसमें रामनाथ अपने बेटे की शादी कराकर देहरादून वापस आ रहे थे उपरोक्त आगजनी में इनका समस्त सामान जलकर राख हो गया।

burning train

 

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *