Breaking News
fined

बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर 150000 रुपये का जुर्माना लगाया

fined

रुडकी (संवाददाता)। पुलिस ने सत्यापन अभियान के तहत किरायेदारों का सत्यापन कर मकान स्वामियों पर जुर्माना लगाया है। सत्यापन होता देख क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा। कई मकान स्वामी ताला लगाकर इधर-उधर चल दिए। पुलिस ने बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वाले मकान स्वामियों को जमकर फटकार लगाकर जुर्माना लगाया। पुलिस ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। गंगनहर और सिविल लाइंस दोनों कोतवाली की ओर से अभियान चलाया गया।रुड़की शहर में कुछ समय से आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। झीनाझपट्टी, लूट, चोरी जैसी आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है। वहीं शहर में संदिग्धों के रहने की सूचनाएं पुलिस को लगातार मिलती रही है। संदिग्धों पर शिकंजा कसने और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने सत्ती मोहल्ला और कृष्णानगर में सत्यापन अभियान चलाया। सत्यापन अभियान चलता देख क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने इस बीच 167 किरायेदारों के सत्यापन किया। वहीं 1 मकान स्वामियों पर बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर एक लाख पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वाले मकान स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन किरायेदारों ने सत्यापन नहीं कराया है वह भी जल्द सत्यापन कराएं। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमरजीत सिंह, इंस्पेक्टर गंगनहर राजेश साह ने बताया कि क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

3 comments

  1. 122630 912903excellent day, your web site is actually unquie. Anways, i do appreciate your function 495038

  2. 440427 242321I discovered your weblog site web site on the search engines and check several of your early posts. Always preserve up the extremely great operate. I recently additional increase Rss to my MSN News Reader. Looking for toward reading much much more on your part later on! 565990

  3. 1383 614696Hey There. I discovered your weblog using msn. That is actually a quite smartly written write-up. I will make confident to bookmark it and come back to read far more of your useful data. Thanks for the post. I will surely return. 151098

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *