Breaking News
chargesheet

लालू की बेटी और दामाद पर ईडी ने फाइल की चार्जशीट

chargesheet

नई दिल्ली । लालू यादव के परिवार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां एक तरफ लालू के खिलाफ चारा घोटाला मामले में सजा का ऐलान होने वाला है, वहीं ईडी ने 80 हजार करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक और चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में लालू की बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेष कुमार मुख्य आरोपी हैं। हालांकि एक और चार्जशीट दाखिल करने पर कोर्ट ने ईडी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ‘सप्लीमेंट्री चार्जशीट ही दाखिल करोगे या मामले की सुनवाई पर ट्रायल भी शुरू होगा। ईडी ने इस मामले में पहली चार्जशीट 23 दिसंबर को दाखिल की थी। बता दें कि लालू की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी पहले ही कई ठिकानों पर छापे मार चुकी है। दिल्ली की एक अदालत में मीसा भारती के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने चार्जशीट फाइल की। इससे पहले 1 हजार करोड़ रुपए की कथित बेनामी संपत्ति की जांच कर रही ईडी ने मीसा के दिल्ली समेत दूसरी जगहों पर संपत्ति के 3 ठिकानों पर छापेमारी की थी। बाद में मीसा अपने पति के साथ आयकर विभाग के सामने पेश भी हुई थीं।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *