Breaking News

मुख्यमंत्री बघेल से प्रसिद्ध यूट्यूबर देवराज पटेल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर (जनसम्पर्क विभाग)। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध यूटयूबर देवराज पटेल ने सौजन्य मुलाकात की। श्री पटेल ने मुख्यमंत्री के समक्ष ही ‘‘काका स्मार्ट लगथे‘‘ का विडियो बनाया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके मजाकिया अंदाज पर ठहाके लगाए और उनके कार्य और जज्बे की सराहना की। महासमुंद जिले के निवासी श्री देवराज पटेल छत्तीसगढ़ के जाने-माने यूट्यूबर है। उनके यूट्यूब चैनल के 3 लाख से भी ज्यादा फालोवर है। वे ज्यादातर काॅमेडी विडियो बनाते है। श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात करना और उनके साथ विडियो बनाकर वे काफी उत्साहित है। श्री पटेल ने बताया कि वे प्रसिद्ध यूट्यूबर श्री भुवन बाम के साथ काॅमेडी वेबसीरीज ढिंढोरा में भी काम कर चुके हैं। इस दौरान विधायकद्वय श्री देवेन्द्र यादव एवं श्रीमती संगीता सिन्हा, रेडियो मिर्ची के काॅपीराइटर श्री अंकित दुबे, आकाश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Check Also

छग विस चुनाव 2023 : निगरानी दलों ने अब तक 6 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

-प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा रखी जा रही है कड़ी नजर  रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 …

One comment

  1. 210223 322713wohh precisely what I was searching for, thankyou for putting up. 330285

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *