Breaking News
maxresdefault

777888999 नंबर से कॉल रिसिव करने पर न आपकी मौत होगी ना ही आपका फोन ब्लास्ट होगा

maxresdefault

सोशल मीडिया पर आजकल 777888999 नंबर से जुड़ा एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. बुधवार को डराने वाला मैसेज लोगों के वाट्सएप पर आने लगा जिसमें कहा गया कि 777888999 नंबर से आने वाले कॉल को रिसीव न करें. अगर गलती से भी वह इसे रिसीव करते हैं तो फोन में ब्लास्ट हो जाएगा. मैसेज में यह भी लिखा है क‌ि इसे दूसरे लोगों को भी जल्दी फॉरवर्ड कर दें, समय कम है. मैसेज मिलते ही लोगों ने बिना सच्चाई जाने इसे अपने-अपने परिचितों और दोस्तों को फॉरवर्ड करना शुरू कर‌ दिया. लेकिन अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है तो आप इसकी सच्चाई जान लें. भारत में 9 अंकों वाले मोबाइल नंबर नहीं होते- जिस नंबर 777888999 के बारे में कहा जा रहा है वह केवल 9 अंकों का ही है. जानकारों की मानें तो भारत में 9 अंकों वाले मोबाइल नंबर नहीं होते. 10 से कम डिजिट के नंबर विदेशों के हो सकते हैं लेकिन उनके पहले कोई न कोई फ‌िक्स कंट्री कोड जरूर होता है. जैसे भारत के किसी भी नंबर से पहले उसका कंट्री कोड +91 लगा होता है. इसलिए इस मैसेज को लेकर आपको डरने की जरूरत नहीं है. सच्चाई यह है कि ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा मैसेज में कहा जा रहा है. न तो यह नंबर कोई वायरस है और न ही इस नंबर से कॉल आने पर आपके फोन में ब्लास्ट होगा. 9 अंकों वाले इस नंबर को लेकर तमाम तरह के वायरल मैसेज से लोगों को डरने की जरूरत नहीं है. अभी तक यह सिर्फ एक अफवाह साबित हुआ है. इसे सीरियसली लेने की जरूरत नहीं है

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

One comment

  1. 608630 954543Largest lover messages were produced to share it together with your and gives honour with the bride and groom. Quite sound systems facing unnecessary throngs of folks should take into account each of our valuable concept of all presenting, which is ones trailer. greatest man toasts 690359

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *