
श्रीनगर । दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, कुटपोरा में मारे गए दोनों आतंकवादियों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शोपियां में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है।
आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके का घेराव कर तलाशी लेनी शुरू कर दी। जैसे ही सुरक्षाबल आंतकियों के ठिकाने के करीब पहुंचे आतंकियों ने हमला कर दिया जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें दो आतंकी मारे गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये आतंकी हाल ही में शोपियां में जेके बैंक की कैश को लूट में शामिल थे। इन्होंने ही वैन से 60 लाख रूपये लूटे थे। अधिकारी ने कहा कि हमने उन्हें आत्मसमर्पण का पूरा मौका दिया था। उनके परिजनों ने भी उन्हें समझाया परंतु उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
The National News
794737 317253I extremely pleased to locate this web site on bing, just what I was seeking for : D too bookmarked . 99612