Breaking News
CIGGERETTE dangerous

तंबाकू और नशीली चीजों से बच्चों को रखें दूर

CIGGERETTE dangerous

श्रीनगर गढ़वाल  (संवाददाता)। देवभूमि नशा मुक्त योजना 2019 के तहत जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश पर यहां रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव तथा इससे बचाव के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर सिविल जज जू. डि. कीर्तिनगर मनोज सिंह राणा ने बताया गया की तंबाकू व अन्य नशीली चीजों से बच्चों को दूर रखना चाहिए। साथ ही जो लोग नशे की गिरफ्त में हैं उन्हें भी इससे छुटकारा दिलाने का प्रयास किया जाना चाहिए। स्पेशल ड्रग यूनिट कीर्तिनगर एवं स्पेशल टास्क फोर्स की टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एडवोकेट चंद्रभानु तिवारी ने कहा हमें अपने सामाजिक कर्तव्यों के प्रति सचेत रहना चाहिए, जिसमें नशा मुक्त समाज बनाना भी हमारे कर्तव्यों में शामिल है। सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत सिंह जाखी ने कहा यह अभियान प्रत्येक घर घर में पहुंचना चाहिए। रेनबो स्कूल की प्रधानाचार्य डा. रेखा उनियाल ने नशा मुक्ति कार्यक्रम को सराहनीय बताया। उन्होंने समय-समय पर विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रम लगाने जरूरी बताया। मौके पर डा. अर्चना सिंह, महिला कांस्टेबल पुलिस डॉली रावत, पंकज, आनंद, राजवीर आदि मौजूद रहे।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 23885 451312You might be websites successful individuals, it comes effortlessly, therefore you also earn you see, the jealousy of all the ones a great deal of journeymen surrounding you can have challenges within this challenge. motor movers 994104

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *