Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026

बोकारो (संवाददाता) । शिक्षक दिवस पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने ऐलान किया है कि शिक्षकों को अपने गृह जिले में ही पद प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इससे गृह जिला में बनेकर अब अपने प्रखंड के सरकारी स्कूलों के छात्र और छात्राओं को बेहतर शिक्षा दे सकते हैं।बोकारो के सर्किट हाउस में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी। कहा कि यदि पति और पत्नी दोनों अलग-अलग जिलों के स्कूलों में कार्यरत हैं तो उन्हें भी इसका लाभ दिया जाएगा। दिव्यांग शिक्षक भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर जैक बोर्ड की मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के स्टेट टॉपर छात्र व छात्राओं को एक-एक अल्टो कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, उसी दिन भंडारीदह में मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी 300 छात्र व छात्राओं को एक- एक साइकिल दी जाएगी। संस्कृत शिक्षकों की समस्या के बारे में उन्होंने कहा कि बकाया राशि को जारी कर दिया गया है। राज्य में शिक्षकों के प्रमोशन की समस्या का समाधान भी कर लिया गया है। इसका रिज्लट भी अच्छा है। शिक्षा मंत्री ने पारा टीचर्स के निजीकरण के मामले में कहा कि इसको लेकर फाइल उठाई गई है। पारा टीचर्स के नियमित वेतन भुगतान को लेकर उन्होंने कहा कि इसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। चंदनकियारी में कॉलेज खोलने के बारे में कहा गया कि यह विधायक अमर बाउरी की हवा हवाई बात है। चंदनकियारी में कॉलेज खोलने के बारे में यदि पूर्व में कोई प्रस्ताव नहीं है, तो वह चलो तो विभाग कार्रवाई शुरू कर देगा। लेकिन, अमर बाउरी मंत्री काल में जब पांच साल में केवी कॉलेज नहीं खुलवा सके तो अब इसको लेकर राजनीति कर रहे हैं। बांसगोड़ा के जेएमएम नेता ढेर राम मुर्मू की सड़क दुर्घटना में निधन पर उन्होंने दु: ख जताया।-साभार
The National News