Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026

केला खाने वालों का एनर्जी लेवल साधारण व्यक्ति से ज्यादा होता है. एनर्जी लेवल बढ़ाने के साथ ही केले में विटामिन, आयरन और फाइबर पाया जाता है. एनर्जी से भरपूर होने के कारण एथलीट प्रतिदिन केले का सेवन अवश्य करते हैं. वहीं कुछ लोगों में गलतफहमी होती है कि केले के सेवन से इंसान मोटा हो जाता है. केले के सेवन के साथ वर्कआउट करना जरूरी होता है. यदि आप वर्कआउट कम और केले का सेवन तय मात्रा से ज्यादा करते हैं तो आपके शरीर पर चर्बी बढ़ सकती है.
डिप्रेशन से राहत
कई रिसर्च से साफ हुआ है कि केले का सेवन डिप्रेशन के रोगियों को आराम देता है. केले में ऐसा प्रोटीन पाया जाता है जो आपको रिलेक्स फील कराता है. यही कारण है कि डिप्रेशन का मरीज जब भी केले का सेवन करता है तो उसे राहत मिलती है. इसके अलावा केले में पाया जाने वाला विटामिन बी 6 शरीर में ब्लड ग्लूकोज के लेवल को ठीक रखता है.
आयरन
एनीमिया यानी शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी. यदि आप भी एनीमिया के शिकार हैं तो आपको केला अवश्य खाना चाहिए. केले के सेवन से शरीर में आयरन की कमी धीरे-धीरे कम होती है और आपकी एनीमिया की समस्या में भी सुधार होता है.
कब्ज
केला पेट में होने वाली कब्ज की परेशानी से राहत देता है. आप इस्बगोल की भुस्सी या दूध के साथ केले का सेवन प्रतिदिन रात में सोते समय करें. ऐसा करने पर आपको पेट में होने वाली कब्ज और गैस की समस्या से राहत मिलेगी.
ताकत बढ़ाए
केले का सेवन शरीर में खून की मात्रा बढ़ाकर शरीर की ताकत बढ़ाता है. प्रतिदिन केला और दूध का सेवन करने से व्यक्ति कुछ ही दिनों मेंांदुरुस्त हो जाता है और उसके शरीर हष्ट-पुष्ट हो जाता है.
सूखी खांसी में आरामदायक
यदि आपको या आपके बच्चे को सूखी खांसी या पुरानी खांसी की समस्या है तो केले का शर्बत बनाकर पीना आपको आराम दे सकता है. केले का शर्बत बनाने के लिए दो केले को मिक्सी में लेकर अच्छी तरह फेट लें. अब इसमें दूध और सफेद इलायची मिलाकर पिएं.
पाचन क्रिया को बेहतर बनाए
केले में पाए जाने वाले फाइबर से पाचन क्रिया सही रहती है. पाचन क्रिया सही रहने का परिणाम यह होता है कि आप तमाम बीमारियों से दूर रहते हैं. यदि आप भी रोजाना केले का सेवन करते हैं तो आपकी पाचन क्रिया अच्छी रहेगी.
प्रदर रोग में फायदेमंद
केला और दूध की खीर को खाने से सुबह या शाम के समय प्रतिदिन खाएं या भोजन करने के बाद दो केला का सेवन नियमित करने से प्रदर रोग में आराम मिलता है. इसके अलावा आप प्रदर रोग में राहत के लिए केला खाने के बाद दूध में शहर घोलकर पीने से भी लाभ मिलता है.
लूज मोशन में फायदा करें
यदि आपके घर में किसी को दस्त लग गए हैं तो पके केले को फेंटकर मक्खन की तरह बना लें. अब इसमें कुछ दानें मिश्री के मिलाकर दिन में दो से तीन बार लें. ऐसा करने से लूज मोशन की समस्या में आराम मिलेगा.
खून पतला करने में सहायक
केले का सेवन खून को पतला कर धमनियों में रक्त का संचालन दुरुस्त करता है. केले में पाया जाने वाला मैग्नीशियम शरीर में जाकर रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है. कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने से धमनियों में रक्त का संचालन सही रहता है.
The National News
54390 514430Thank you, Ive lately been searching for information about this subject for ages and yours could be the greatest Ive identified out so far. But, what in regards to the bottom line? Are you certain concerning the supply? 291121