Breaking News
earthquake mexcio

भूकंप से थर्राया मेक्सिको सिटी

भूकंप की तीव्रता 7.2 थी

earthquake mexcio

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी को भूकंप ने शुक्रवार को हिलाकर रख दिया। शुक्रवार सुबह मेक्सिको सिटी और उसके आसपास के इलाकों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (स्त्रस्) के मुताबिक, भूकंप की 7.2 तीव्रता थी। भूकंप का केंद्र दक्षिण राज्य ओक्साका में प्रशांत तट के करीब जमीन में 43 किलोमीटर अंदर बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। जैसे ही तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, डरे-सहमे सभी लोग घर, दफ्तरों और बिल्डिंगों से निकलकर बाहर खुले मैदान में इकट्टा हो गए। मेक्सिको के 57 वर्षीय एक नागरिक ने कहा, ‘यह बहुत ही भयानक था।। यहां सब कुछ हिलना शुरू हो गया था। कार भी इधर-उधर जा रही थी। मुझे कुछ समझ नहीं आया कि क्या करूं।

Check Also

Bycasino Türkiye Resmi Sitesi: Yeni Bonuslar ve Promosyonlar

Content Bycasino Güncel Giriş Güvenlik ve Güvenilirlik Kullanıcı bilgileri ve işlemleri yüksek güvenlik protokolleriyle korunur, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *