Breaking News

डीएम ने रोडवेज वर्कशाॅप परिसर के स्थलीय निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी लि0 जिसमें लगभग 600 वाहन आसानी से पार्क हो सकेंगे

देहरादून(जि.सू.का)। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने स्मार्ट सिटी अन्तर्गत बनने वाले नवीन जिला कलेक्ट्रेट परिसर /जिला मुख्यालय के ग्रीन भवन हेतु प्रस्तावित भूमि स्थल रोडवेज वर्कशाॅप का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वि/रा को निर्देशित किया कि चयनित भूमि के दस्तावेजों का परीक्षण करते हुए, उत्तराखण्ड परिवहन निगम के सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आहुत की जाए। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रीन बिल्डिंग का नक्शे का अवलोकन करते हुए सम्पूर्ण जानकारी ली।
हरिद्वार रोड पर रोडवेज वर्कशाॅप परिसर के स्थलीय निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी लि0 के अधिकारियों ने बताया कि वातानुकुलित भवन के साथ ही ऊर्जा दक्ष भवन रहेगा, जिसे ग्रीन कान्सेप्ट में विकसित किया जाएगा तथा परिसर में बेहतर है पार्किंग व्यवस्था रहेगी, जिसमें लगभग 600 वाहन आसानी से पार्क हो सकेंगे। भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था सीपीडब्लूडी द्वारा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर का नये भवन में सभी महत्वपूर्ण विभागों के कार्यालय स्थानान्तरित किए जाएंगे, जिससे जनमानस को एक ही स्थान पर सभी प्रकार सुविधा मिले तथा अनावश्यक ना भटकना पड़े। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को भूमि के अभिलेखों का परीक्षण करते हुए भूमि का पूर्ण विवरण प्रस्तुत करते हुए अपै्रल के पहले सप्ताह में होने वाली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
ज्ञातव्य है कि लगभग 138 करोड़ की लागत से नव निर्मित होने वाली ग्रीन बिल्डिंग में जिला कलैक्टेªट परिसर/ जिला मुख्यालय, विकासभवन सहित करीब 75 विभागों के कार्यालय स्थापित होंगे। ग्रीन भवन मेें जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों के कार्यालय संचालित होगें।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, स्मार्ट सिटी लि0 से जीएम तकनीकि जगमोहन चैहान, एजीएम वाटरवक्र्स कृष्णा चमोला, सीपीडब्लूडी के सहायक अभियन्ता एस पंवार, टी.के नायक सहित स्मार्ट सिटी परियोजना लि0, लो.नि.वि, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

उत्तरकाशी । बदरीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में …

2 comments

  1. 773494 873839An fascinating discussion is price comment. I feel which you should write extra on this subject, it may well not be a taboo subject but typically individuals are not enough to speak on such topics. To the next. Cheers 53602

  2. 630134 308546Attractive portion of content. I merely stumbled upon your weblog and in accession capital to assert that I get in fact loved account your weblog posts. Anyway I is going to be subscribing to your augment and even I success you get admission to constantly rapidly. 150386

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *