Breaking News
kissan

बारिश में कमी के कारण देश के कई हिस्से गर्मी की चपेट में होंगे

kissan

नई दिल्ली । देशभर में गर्मी अपने पूरे चरम पर है और आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी पडऩे की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून के पहले होने वाली बारिश 59.6 मिमी रिकॉर्ड की गई है जोकि औसत से 27 फीसदी कम है। इसलिए आने वाले दिनों में देश के मध्य और पूर्वी राज्य के किसानों जून में बुआई के मौसम में पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश में कमी के कारण देश के कई हिस्से शुष्क गर्मी की चपेट में रहेंगे। राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा में आदि राज्यों को लोगों को गर्म हवाएं ज्यादा परेशान करेंगी। इनके अलावा अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वोत्तर के कई राज्यों को इस बार बारिश में आई कमी का सामना करना पड़ेगा। जबकि ऐसी ही स्थिति पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र और गुजरात में भी बनेगी। गौर हो कि देश के कई हिस्सों में मानसून से पहले होने वाली बारिश में पिछले दो महीनों की तुलना में भी 30 फीसदी से ज्यादा की कमी देखी गई है। पहले से ही सूखे की मार झेल रहे मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हीट वेब चलने की स्थितियां बन रही हैं। मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर कहा है कि 25 अप्रैल से 1 मई के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्व भारत के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 176030 414507I admire your piece of function, regards for all of the intriguing posts . 328320

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *