
देहरादून / ऋषिकेश (दीपक राणा) । जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी अभियान व शराब तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के द्वारा आदेशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश महोदय के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र में टीम गठित की गई है। जिसमें
1- शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश।
2- अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश।
3- शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग।
अभियान जारी है।
उक्त अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा कल शाम
रेलवे ब्रिज निकट नटराज चौक ऋषिकेश के पास चैकिंग के दौरान बिना नंबर की टीवीएस सेंट्रा मोटरसाइकिल के चालक को रोककर चेक किया तो उसके पास एक कट्ठै में 96 पव्वे देशी शराब जाफरान बरामद हुई। —-
नाम पता अभियुक्त गण
मनोज भगवत पुत्र भगवत निवासी गली नंबर 5 बनखंडी शांति नगर ऋषिकेश
उम्र 32 वर्ष
बरामदगी विवरण
1- * 96 पव्वे देशी शराब जाफरान
2- मो०सा० टीवीएस सेंट्रा बिना नंबर प्लेट
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
The National News
953122 212721What a lovely weblog page. I will certainly be back once again. Please keep writing! 142847