Breaking News

टीका लेने के 15 दिनों के अंदर रक्तदान न करें: बीएल संतोष

युवा मोर्चा देश को इस महामारी से आजादी दिलाएगा: दुष्यन्त कुमार

जरुरत पड़ी तो भाजयुमो दूसरे चरण में भी ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कराएगा: मदन कौशिक

देहरादून । प्रदेश के अस्पतालों में ब्लड की कमी को दूर करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश भर में ब्लड डोनेशन कैंप कर रहा है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर भाजयुमो और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश भर के कैंप आयोजित किये जा रहे है।

शुक्रवार को भाजपा के महानगर कार्यालय में आयोजित ब्लड बैंक में ब्लड डोनेशन कैम्प में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी भाजपा दुष्यन्त कुमार ,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय जी व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुन्दन लटवाल पहुंचे।

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल व उनकी युवा मोर्चा की टीम को बधाई देता हूँ जिन्होंने इस संकट की घड़ी में प्रदेशव्यापी रक्त दान शिविर जैसे अभियान का संकल्प लिया उन्होंने कहा स्वेच्छा से रक्तदान करना पुण्य काम है क्योंकि यह किसी दूसरे के जीवन की रक्षा करता है। और साथ ही दिल की बीमारियों और रक्तचाप के खतरों को भी कम करता है।
उन्होंने कहा एक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह में रक्तदान कर सकता है। उन्होंने अपील भी की कि टीका लेने के 15 दिनों के अंदर रक्तदान न करें।

प्रदेश प्रभारी भाजपा दुष्यन्त कुमार ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगो को ब्लड डोनेट करने के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा पूरा देश इस बीमारी से आजाद होने के लिए लड़ रहे हैं। जैसे देश को आजाद कराने में युवाओं ने अपना बलिदान दिया था। वैसे ही भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता इस लड़ाई संघर्ष करते रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कोविड काल में लोगों को खून की कमी के कारण परेशान नहीं होना पड़े। इसलिए शिविर लगाकर रक्त संग्रह की सार्थक शुरुआत की गई है। कहा कि युवा मोर्चा को पहले चरण में 2 हज़ार यूनिट ब्लड एकत्रित करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्लड की कमी नहीं होने दी जायेगी। मोर्चा जरुरत के मुताबिक दूसरे चरण में भी ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करेगा।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय जी ने कहा ने कहा कि कोरोना की इस वैश्विक महामारी में सेवा ही संगठन की उद्दात भावना को साथ लेकर कार्य करने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा पुरे कोरोना काल मे पीड़ितों के साथ हर कदम पर खड़ा रहा।

ब्लड डोनेशन कैंप के संयोजक प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ने कहा कि इस महामारी से जूझ रहे जनमानस उत्तम और स्वस्थ्य रहें। आदित्य चौहान ने बताया कि आज प्रदेश भर से यूनिट ब्लड स्टोर किया गया
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने युवाओं से अपील करते कहा कि, जरूरतमंदों की सेवा के लिए युवा मोर्चा के अभियान से जुड़ें और प्रदेश में सकारात्मक वातावरण के निर्माण में सहयोग दें। प्रदेश में कोरोना रोगियों के लिये रक्त
की बहुत आवश्यकता है, आप सभी से अपील है कि वैक्सीनेशन से पहले उदारता से करें, और किसी का जीवन बचायें।
इस मौके पर राजपुर विधायक खजान दास, भाजपा जिलाध्यक्ष महानगर सीताराम भट्ट, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली, हरजीत सिंह, युवा मोर्चा जिला प्रभारी नीरज पंत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशुल चावल प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल विपुल मेंदोली, आशिष रावत विवेक जैन, राकेश नेगी,विमल चौधरी, विवेक जैन , अर्चित डाबर व अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

How to Navigate the GW Casino Sign In Process for First-Time Users

For first-time users, navigating the GW Casino sign in process can seem daunting. However, we’re …

One comment

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *