Breaking News
meetinting

विभागीय अधिकारी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें:महानिदेशक सूचना

meetinting

देहरादून (सू0 वि0) दिनांक 07 व 08 अक्टूबर को देहरादून में आयोजित हो रहे “उत्तराखण्ड इन्वेस्टर्स समिट” के सफल आयोजन के लिये सूचना विभाग द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों एवं व्यवस्थाओं की महानिदेशक सूचना श्री दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में विभागीय अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा की। बैठक में महानिदेशक सूचना श्री दीपेन्द्र चौधरी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण आयोजन के सफल आयोजन मे विभागीय अधिकारी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया जा चुका है, दिये गये निर्देशों का अधिकारी सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों को इस आयोजन के कवरेज में कोई कठिनाई न हो। इस पर विशेष ध्यान दिया जाय। प्रदेश से बाहर से आने वाले व स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों को आयोजन स्थल पर आने जाने तथा समाचार संकलन संबंधी व्यवस्थाओं के लिये प्रभावी समन्वय रखा जाय। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के साथ ही आयोजित होने वाले विभिन्न सत्रों की विभागवार प्रेस, फोटो एवं वीडियो कवरेज की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाय। इसके लिये तैनात अधिकारियों से भी समन्वय बनाये रखने के निर्देश उन्होंने दिये।

Check Also

मुख्यमंत्री ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *