Breaking News
dera nwn

डेरे में 300 लोगों की अस्थियां

dera nwn

सिरसा (का0सं0)। डेरा सच्चा सौदा के उपाध्यक्ष डॉ पीआर नैन ने हरियाणा पुलिस की एसआईटी को 300 लोगों के नामों की लिस्ट सौंपी है। इस लिस्ट में उन लोगों के नाम हैं, जिनकी अस्थियां (अंत्येष्टि के बाद) डेरा के खेतों में मोक्ष मिलने की इच्छा से डाल दी गईं। वहीं एसआईटी को लीड कर रहे कुलदीप बेनीवाल ने इस लिस्ट की पुष्टि कर दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि जमीन में कंकाल दबे होने की कोई जानकारी नहीं है।dera

  वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या डॉक्टर नैन ने पूछताछ में यह माना है कि डेरे में 600 लोगों की अस्थियां और कंकाल दबे हुए हैं तो बेनीवाल ने इस बात से इंकार कर दिया। कुलदीप बेनिवाल का कहना है कि उन्होंने परसों डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना से पूछताछ की थी और कल उपाध्यक्ष डॉ पीआर नैन को बुलाया गया था। नैन ने 300 लोगों की लिस्ट उन्हें सौंपी है, जिनके बारे में दावा किया गया है कि इनके परिजनों ने अपनी मर्जी से अंत्येष्टि के बाद अस्थियां और राख डेरे के खेतों में डाल दीं। नैन ने एसआईटी के सामने दावा किया कि यह डेरा की पुरानी परंपरा है। वहीं इस पूरे मामले में बेनिवाल ने कहा कि हम इस लिस्ट को वेरिफाई करेंगे। गौरतलब है कि डेरा प्रमुख राम रहीम को अदालत की ओर से दोषी करार दिए जाने के बाद से डेरे में कंकाल दबे होने के आरोप कुछ पुराने सेवादारों के हवाले से सामने आ रहे हैं। यह भी आरोप हैं कि कुछ लोगों की हत्या करके उनकी लाशों को डेरा में दबाया गया है। कोर्ट ऑर्डर पर डेरा की जांच भी हो चुकी है। जानकारी के बाद खुदाई भी कराई गई लेकिन कंकाल निकलने की आधिकारिक सूचनाएं नहीं मिली। हालांकि, एक बार फिर से कंकाल दबे होने की खबरें सामने आ रही हैं।

Check Also

Bahis com ile Guvenli Bahis Deneyimi

Content Hesap Güvenliği ve Gizlilik ile Bahis com Yüksek Oranlı Bahis Seçenekleri Bahis com Platformunda …

2 comments

  1. innocence and base hit subject when opt affix. Every point in our https://www.cornbreadhemp.com/collections/cbd-gummies catalog undergo third-party try so you start echt organic fertiliser CBD. We origin our hangman’s halter CBD from organic fertilizer farm, undertake nothing pesticides or big metallic element in your CBD oil color. feel the full moon office of unspecific spectrum CBD and full moon spectrum CBD with amount transparence. Invest in very CBD quality, order premium CBD on-line, and encounter why thousands faith our CBD steel for day-by-day wellness!

  2. fight with sleep? Check taboo our bounty cbd gummy bears designed specifically to target insomnia with natural CBD for log Z’s. By equilibrize your nap cycle, high-potency CBD anele and CBD gummies help oneself you fall numb faster and stay benumbed longer. state au revoir to toss away and change state with clean house CBD slumber bead. Our constituent CBD tincture make up free from toxin, seduce CBD the good choice for dark care. Upgrade your log Z’s timbre with top-rated CBD, grease one’s palms organic fertilizer CBD today, and ignite up in full reinvigorated!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *