Breaking News

हर थाने में हो महिला सब इंस्पेक्टर की तैनाती : धामी

देहरादून (सू0वि0) ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में पुलिस जांच त्वरित और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। ऐसे मामलों की विवेचना में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। साथ ही न्यायालयों में भी प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। ताकि अपराधी किसी दशा में बचने न पाएं। प्रदेश में ऐसा माहौल बने कि कोई भी अपराध करने की सोच भी न पाएं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को सचिवालय में राज्य में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के सबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस कंट्रोल रूम में बात कर जन शिकायतों के निस्तारण के लिए की जा रही कार्यवाही की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर थाने में महिला सब इंस्पेक्टर की तैनाती हो। महिला मित्र प्रकोष्ठ की स्थापना की जाए। महिला के प्रति अपराधों को रोकने के लिए जन सहभागिता भी जरूरी है। महिलाओं से जुड़े संगठनों से नियमित सम्पर्क रखा जाए। सिस्टम इस प्रकार का हो कि महिलाओं का इसके प्रति विश्वास बढ़े और वे अपनी शिकायतें बिना संकोच के दर्ज करा सकें। महिला अपराधों से संबंधित शिकायतों पर तुरंत कार्यवाही हो। शिकायतकर्ता महिलाओं से भी समयसमय पर फीडबैक लिया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि पुलिस की वेबसाइट पर अपराधियों के नामों की लिस्ट अपलोड की जाए। महिला अपराधों से संबंधित मामलों की जनपदों में जिलाधिकारी स्तर पर लगातार समीक्षा की जाए। विवेचना और पैरवी में कमी पाए जाने पर तत्काल दूर की जाएं। बैठक में जानकारी दी गई कि सीएम हेल्पलाईन में पिछले 10 माह में जो शिकायतें दर्ज हुई, उनमें से 12 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव  आर. मीनाक्षी सुंदरम,  शैलेश बगोली, अरविन्द सिंह ह्यांकी, रविनाथ रमन, एडीजी वी. मुरूगेशन, आईजी  ए.पी. अशुमान, अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल, डीआईजी गढ़वाल के. एस. नगन्याल, डीआईजी  सेंथिल अबुदई,  पी रेनुका देवी, जिलाधिकारी देहरादून  सोनिका, एस.एस.पी देहरादून  दलीप सिंह कुंवर, वर्चुअल माध्यम से गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार एवं सभी जिलाधिकारी एवं एस.एस.पी उपस्थित थे।

Check Also

उत्तराखंड के अनेकों पत्रकारों ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास में लेखनी के जरिए अपनी अहम भूमिका निभाई: धामी

देहरादून (सू वि)।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब …

2 comments

  1. تعمیر مکبوک تخصص ماست و ما به ارائه خدمات سریع، قابل اعتماد و مقرون به صرفه برای تمام مدل های مکبوک افتخار می کنیم.

  2. Deshalb setzen wir uns dafür ein, Ihnen Werkzeuge und Ressourcen zur
    Verfügung zu stellen, die Ihnen helfen, Ihr Spiel zu verwalten und
    ein sicheres und angenehmes Erlebnis für alle unsere Spieler zu gewährleisten. Wir
    sind stolz darauf, ein umfangreiches Angebot an Aktionen und Boni anzubieten, die sorgfältig gestaltet
    sind, um Ihr Spielerlebnis zu verbessern und Chancen auf große Gewinne zu bieten.
    Wir bemühen uns, sicherzustellen, dass sich jeder Spieler
    wertgeschätzt und respektiert fühlt, wobei unser 24/7-Supportteam bereitsteht, um Fragen oder Anliegen zu klären.
    Wir verstehen, dass jeder Spieler seine eigenen Vorlieben und Bedürfnisse hat, weshalb wir eine Vielzahl von Zahlungsmöglichkeiten anbieten, darunter Kredit-/Debitkarten, E-Wallets
    und Banküberweisungen. Im Conti Casino sind wir verpflichtet, unseren Spielern eine Vielzahl von Aktionen und Boni anzubieten, die ihr Spielerlebnis verbessern. Unsere Spiele werden von erstklassigen Softwareanbietern entwickelt, die sicherstellen, dass jeder Titel die höchsten Standards in Bezug auf
    Grafik, Klangqualität und Spielablauf erfüllt. Schließe dich dem Treueprogramm an und schalte exklusive Vorteile, Freispiele oder Cashback frei, um den Spaß
    am Laufen zu halten.

    References:
    https://online-spielhallen.de/stargames-casino-deutschland-der-ultimative-leitfaden-fur-spieler/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *