पिथौरागढ़ (संवाददाता)। सीमांत क्षेत्र में मैदानी क्षेत्रों से डेंगू का डंक पहुंच रहा है। जनपद में अभी तक डेंगू के सात रोगी पाए गए हैं। जिसमें से पांच रोगी मैदानी क्षेत्रों में रह रहे थे। मैदानी क्षेत्रों के बाद पहाड़ों में भी डेंगू पांव पसारने लगा है। जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीडि़त रोशन कुमार ने बताया कि वह पिथौरागढ़ से हल्द्वानी टैक्सी चलाता है। बताया कि अधिकतर वह हल्द्वानी में ही रहता है। मझेड़ा निवासी संगीता बिष्ट भी देहरादून में रहती है। उसे भी वहीं से डेंगू की शिकायत हुई थी। पूर्व में जिला अस्पताल में भर्ती लिंठयूड़ा निवासी सौरभ पुनेठा, धारचूला निवासी संगीता व बहादुर सिंह मैदानी क्षेत्रों में रहते थे।
Check Also
राज्यपाल ने शिमला में हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों से औद्यानिकी (बागवानी) और आपदा प्रबंधन के विभिन्न प्रयासों की जानकारी ली
देहरादून (संवाददाता) । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शिमला में हिमाचल प्रदेश …