
बागेश्वर (संवाददाता)। सड़क को लेकर सोमवार को मुनार के ग्रामीणों का कलक्ट्रेट पर गुस्सा फूटा। उन्होंने आठ किमी स्वीकृत रोड का टेंडर निकालने और जल्द निर्माण कराने की मांग की। गुस्साए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांग न पूरी होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीण टैक्सियों के जरिए जिला मुख्यालय पहुंचे और कलक्ट्रेट के आगे नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 2013 में मुनार से गांसी तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत आठ किमी सड़क स्वीकृत थी, लेकिन अभी तक टेंडर नहीं हो सके हैं। जबकि तहसील कपकोट का दूरस्थ गांव होने के कारण निरंतर पत्राचार करते आ रहे हैं, बावजूद विभाग नहीं सुन रहा है। उन्होंने कहा कि गांव के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सड़क नहीं होने से परेशान हैं। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो वे आंदोलन शुरू करेंगे। इस मौके पर महिमन ङ्क्षसह, मोहन ङ्क्षसह, दिनेश टाकुली, कृपाल ङ्क्षसह, चामू ङ्क्षसह, हरीश ङ्क्षसह, आनंद ङ्क्षसह, माधो ङ्क्षसह, हरुली देवी, प्रेम राम, बाली राम, जसपाल राम, दीपा दानू, मंजू गस्याल, पूजा गस्याल, दीपा देवी, विक्रम ङ्क्षसह, गोङ्क्षवद ङ्क्षसह, कृष्णा ङ्क्षसह, दीपक ङ्क्षसह आदि मौजूद थे।
The National News
325231 118447Awesome material you fellas got these. I really like the theme for the internet site along with how you organized a person who. Its a marvelous job For certain i will come back and have a look at you out sometime. 499330