Breaking News
delhi 566767

हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर 38 पहुंची

delhi 566767

200 घायल अस्पतालों में भर्ती
नईदिल्ली । उत्तर- पूर्वी दिल्ली में तीन दिनों तक हुई हिंसा मरने वालों की संख्या 38 हो गई है, जिसमें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में 34 लोगों की, लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में तीन तथा एक व्यक्ति की जग प्रवेश चंद अस्पताल में मौत हुई है। इस इलाके में तीन दिनों तक हुई हिंसक वारदातों में लगभग 200 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल हालात नियंत्रण में है और जांच के लिए क्राइम ब्रांच के अंतर्गत एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। हिंसाग्रस्त इलाकों में समुचित संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात करने के बाद हालात नियंत्रण में है। 48 प्राथमिकी अब तक दर्ज की जा चुकी है और तथ्यों की जांच करने के बाद और मामले दर्ज किये जाएंगे। एक हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसकी जांच की जा रही है। अब तक 106 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिन-रात चौकसी बरती जा रही है।

Check Also

Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *