छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता का शव घर में फंदे से लटका मिला - The National News
Breaking News

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता का शव घर में फंदे से लटका मिला

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजिंदर पाल सिंह भाटिया रविवार को अपने घर पर फांसी के फंदे पर लटके मिले। हालांकि पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 72 वर्षीय भाटिया का शव छुरिया स्थित उनके आवास पर लटका पाया गया। पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है कि घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है या नहीं। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  भाजपा नेताओं से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाटिया इस साल मार्च में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि वे जल्द ही उबर गए थे लेकिन काफी अस्वस्थ चल रहे थे। उनके भाजपा के साथ मतभेद भी देखे गए थे। साल 2013 में खुज्जी विधानसभा का टिकट नहीं मिलने से पार्टी के लिए खिलाफ चुनाव मैदान में आ गए थे और निर्दलीय चुनाव लड़ा था और चुनाव में उनकी हार हुई थी। बाद में फिर भाजपा में आ गए थे। उनकी पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उनके इकलौते बेटे जगजीत सिंह भाटिया है जिनका इलाज रायपुर के एक अस्पताल में चल रहा है।

Check Also

मात्रात्मक त्रुटि दूर कर आपको अपनी जनजातीय पहचान मिली, आपके धैर्य और साहस के साथ हमारे प्रयासों से सुरक्षित हुए आपके अधिकार: बघेल

-मात्रात्मक त्रुटि में सुधार से १२ समुदाय अनुसूचित जनजाति में शामिल, इससे इन्हें मिल रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *