Breaking News

धरती दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित की गई सांस्कृतिक व अन्य प्रतियोगिताएं, विजेताओं को किए पुरष्कार वितरित

 

देहरादून, 30 अप्रैल

डीएस सुरियाल

      रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय देहरादून ने आज दून प्रेसिडेंसी स्कूल के परिसर में धरती दिवस 2025 के अवसर पर श सांस्कृतिक व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर विजेताओं व प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया।
       कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अतुल कृष्ण संस्थापक सुभारती और अध्यक्ष RBBSU ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वतंत्रता के लिए शहीदों की भूमिका को समझाया और जीवन में पंचशील पांच सिद्धांतों का पालन करने के महत्व की जानकारी दी। जिसमें माता-पिता, शिक्षकों, सैन्य कर्मियों और देश का सम्मान करना शामिल है। उन्होंने “राष्ट्र प्रथम-सदैव प्रथम” पर जोर दिया।
       डॉ. हिमांशु एरन प्रति कुलपति रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय ने कहा कि हमें विश्वास है कि इस प्रमुख स्कूल के साथ यह सहयोग लंबी अवधि तक चलेगा और संस्थान के छात्रों के करियर को आकार देने में फलदायी प्रभाव डालेगा जो एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए स्तंभ हैं।
      अल्पना गुप्ता प्रधानाचार्य दून प्रेसिडेंसी स्कूल ने विश्वविद्यालय द्वारा किए गए ऐसे आयोजनों की सराहना की। कहा कि डॉ. अतुल कृष्ण का संबोधन छात्रों पर सकारात्मक और मजबूत प्रभाव डालेगा। जिससे एक मजबूत राष्ट्र और हमारी महान भारतीय संस्कृति की बहाली में मदद मिलेगी।
      इस मौके पर विजेताओं और प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय और स्कूल के अधिकारियों ने पदक और प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. प्रतिभा जूयाल, रमन किमोठी, इमरान खान, प्रदीप माहरा, शुभम यादव, मिस गीतिका और मिस प्रीति ने किया।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …