Breaking News
modi gift

देश के करोड़ों किसानों को 15 अगस्त को मिलेगा तोहफा

modi gift

नईदिल्ली । 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। संबोधन के दौरान मोदी कई बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक मोदी इस बार किसानों के लिए बड़े ऐलान कर सकते हैं। ये ऐलान किसानों की पेंशन को लेकर हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक मोदी किसानों के लिए हर माह 3 हजार रुपये पेंशन देने का ऐलान कर सकते हैं। दरअसल कृषि सचिव ने देश के सभी राज्यों को प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना को लागू करने के लिए मैकेनिज्म तैयार करने का निर्देश दिया है। इस योजना के तहत अन्नदाताओं को हर महीने 3000 रुपए की पेंशन मिलेगी। अगर मोदी ऐसी घोषणा करते हैं देश के करीब 12-13 किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे।  मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक योजना के पहले चरण में 5 करोड़ किसानों को इस स्कीम का लाभ मिलेगा। इसमें 18 साल से लेकर 40 साल तक के किसानों को इस स्कीम से जोड़ा जाएगा। इन्हें 60 साल पूरा होने के बाद उन्हें हर महीने 3000 रुपए पेंशन के तौर पर मिलेगी। वित्त मंत्रालय के उच्चाधिकारियों के अनुसार इस स्कीम में राज्य सरकारों का पूरा सहयोग लिया जाएगा। राज्यों को कहा गया है कि वे ज्यादा से ज्यादा किसानों को इसका लाभ पहुंचाने के लिए सहयोग दें। जहां तक इस स्कीम में वित्त संबंधी तकनीकी बातें हैं, उस बारे में सहमति बन गई है।

Check Also

The Essential Checklist for Choosing Web Hosting for Small Enterprises

Choosing the right web hosting provider is crucial for small enterprises, as it can significantly …

One comment

  1. 518136 946117Perfect just what I was looking for! . 139763

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *