Breaking News
Rajesthan tonk

डॉक्टर, नर्स, प्रशासनिक अफसर और पुलिस समेत स्वच्छकार कोरोना युद्ध के अगुवा

Rajesthan tonk

कोरोना-सेनानियों की पीठ पर खंजर मत चलाओ

डॉक्टर, नर्स और पुलिस वाले हैं कोरोना से जंग की जान रे
इन्हें कम से कम इस विपदा में तो करो सलाम रे
जान हथेली पर लेकर घर से करते ये प्रस्थान रे
जानलेवा हमले इन पर कर मत करो इन्हें लहूलुहान रे
अगर रण से ये हट जाएं पीछे तो कोरोना मार लेगा मैदान रे
चारों तरफ देश के अन्दर मच जाएगा कोहराम रे
कोरोना से हमारी रक्षा की खातिर ये सैनिक बनकर करते संग्राम रे
जिस तरह जूझ रहे ये दुश्मन से इनका वह जज्बा करता हैरान रे
समझ लो इतना कि ये सीमा पर छाती ताने खड़े फौजी महान रे
दुश्मन कोरोना की गोली पल भर में कर सकती किसी का भी काम-तमाम रे
यह भयानक सच्चाई जानकर भी ये नहीं होते हैरान-परेशान रे
इनके सम्मान पर ऐसे में मत करो हमला ये हमारे भगवान रे
ऐसी घनघोर विपदा में ही पहचाना जाता है इन्सान रे
देखो इस कोरोना-परीक्षा में झलक रहा इनका दीन-ईमान रे
इनके मान-सम्मान में तो हम हो जाएं कुर्बान रे
विपदा की इस घड़ी में हम लगा दें जी-जान रे
बस, हमको इतना करना है हम इनकी बातों पर दें ध्यान रे
इनकी बातों को ठुकरा कर हम करें न इनका अपमान रे
इस वक्त ये देवदूत हैं देवों के भेजे फरमान रे
इनके इशारों पर चलकर मानें इनका अहसान रे
दिन-रात हम पूजें इनको सफल करें भारत के विजय का अभियान रे
दुनिया को अहसास कराएं कोरोना को धरती से खदेड़ना हमारे दिल का अरमान रे।
धन्यवाद।                                    सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला, देहरादून

नेशनल वार्ता न्यूज पोर्टल के नाम से किसी भी तरह का लेन-देन और व्यवहार अगर कोई करे तो कृपया सम्पादक 9557788256 से अवश्य सम्पर्क करें अन्यथा हम जिम्मेदार नहीं होंगे।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *