Breaking News
corona

देश में कोरोना के कहर ने रिकार्ड बनाया

corona

नई दिल्ली । भारत में बुधवार को कोविड-19 से एक दिन में रिकॉर्ड 628 लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 17,521 हो गई। वहीं 26,887 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,93,704 हो गए हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शाम आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अब 2,22,784 लोगों का इलाज चल रहा है और 3,53,333 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि देश में अभी मरीजों के ठीक होने की दर करीब 60 प्रतिशत है। एक दिन में कोरोना से मरे लोगों के रिकार्ड आंकडे 628 पर गौर की जाए, एक दिन में कोरोना से मरने वालों की इस सर्वाधिक संख्या में सबसे अधिक 245 मामले महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद दिल्ली में 62, तमिलनाडु में 60, उत्तर प्रदेश में 25, कर्नाटक में 20, गुजरात के 19, पश्चिम बंगाल में 15, मध्य प्रदेश तथा राजस्थान के आठ-आठ, आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना के सात-सात, जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब के छह-छह, बिहार के पांच, हरियाणा के चार, केरल, ओडिशा, पुडुचेरी तथा उत्तराखंड में दो-दो और असम तथा हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। भारतीय औद्योगिक अनुसंधान परिषद ने कहा कि 30 जून तक परीक्षण किए गए सैंपल की कुल संख्या 86,26,585 है, जिनमें से 2,17,931 सैंपल का कल परीक्षण किया गया था।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

One comment

  1. 891608 701370Im so pleased to read this. This is the type of manual that needs to be given and not the accidental misinformation thats at the other blogs. Appreciate your sharing this greatest doc. 336055

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *