Breaking News
dsraetre

उद्धव ठाकरे के आवास पहुंचा कोरोना

dsraetre

 -महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 5200 पार

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आधिकारिक आवास पर तैनात सहायक पुलिस इन्स्पेक्टर की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हडकंप मच गया है। उद्धव ठाकरे का आधिकारिक आवास जिसका नाम वर्षा है।
पुलिस अधिकारी के 6 करीबियों को चरंटीन सेंटर में चरंटीन कर दिया गया है। यह जानकारी मुंबई पुलिस की ओर से दी गई है। आपको बताते जाए कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5,200 के आंकड़े को पार कर गया है। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 20 हजार के करीब पहुंच गया है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाद मंगलवार को ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए। मुंबई कालवा से एनसीपी विधायक अव्हाद ऐहतियात के तौर पर 13 अप्रैल से चरंटीन में थे। महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों से उद्धव ठाकरे की सरकार सवालों के घेरे में है।अभी हाल ही में लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से विपक्ष एनसीपी-शिवसेना-कांग्रेस गठबंधन पर लगातार निशाना साध रहा है।

Check Also

Lüks Casino ile kolay kayıt ve hızlı ödeme işlemleri yapabilirsiniz.

Lüks Casino ile kolay kayıt ve hızlı ödeme işlemleri yapabilirsiniz.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *