Breaking News
ministry

महज 11 दिन में 40 से 50 लाख हुए कोरोना संक्रमित:केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

 

ministry

नईदिल्ली । देश में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर रोज कोई न कोई रिकॉर्ड बन रहा है और दिनों-दिन बड़ी संख्या में संक्रमण के नये मामले सामने आने के कारण संक्रमितों की संख्या 40 से 50 लाख पहुंचने में महज 11 दिन लगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 90123 नये मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 50 लाख को पार कर 50,20,360 पर पहुंच गई।
मंगलवार के आंकड़ों में कोरोना मृतकों की संख्या 80 हजार को पार कर गई थी। देश में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद मात्र नौ दिन में दस हजार मरीजों की मौत हुई और संख्या 70 हजार से बढ़कर 80 हजार के पार पहुंच गई।
कोविड-19 देश में कैसे बेतहाशा फैला है इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि केवल दो महीने के अंदर ही 40 लाख लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
देश में कोरोना का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को सामने आया था। इसके बाद 01 से 10 लाख की संख्या पहुंचने में साढ़े पांच माह का समय लगा । पहले दस लाख मामले 167 दिन में हुए । इसके बाद तो यह जानलेवा वायरस सुरसा की तरह मुंह फैलाते हुए ऐसा बढ़ा कि अब देश रोजाना सर्वाधिक नये मामलों मे विश्व में पहले नंबर पर है।
कोरोना के मरीजों का आंकड़ा मात्र 21 दिन में 10 से 20 लाख हो गया। इसके बाद यह अंतर बराबर कम होता चला गया तथा 20 से 30 लाख मामले 16 दिन, 30 से 40 लाख 13 दिन और 40 से 50 लाख मात्र 11 दिन में पहुंच गए।
कोरोना मामले में विश्व में देश दूसरे नंबर पर है। अमेरिका पहले और ब्राजील तीसरे नंबर है।
देश में कुल संक्रमित 50 लाख 20 हजार 360 हैं। मृतक 82066 हो गये हैं तथा सक्रिय मामले नौ लाख 95 हजार 933 है जबकि 39 लाख 42 हजार 361 ने वायरस को मात दी है।
कोरोना के देश में भयावह रूप के बीच सुकून की बात यह है कि रिकवरी दर 78.33 प्रतिशत और मृत्यु दर मात्र 1.63 प्रतिशत है। सक्रिय मामले कुल मामलों के 20 प्रतिशत से भी कम 19.84 प्रतिशत हैं।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *