Breaking News
arrest

लाखों की शराब की खेप के साथ 2 गिरफ्तार

arrest

अर्जुन सिंह भण्डारी
(क्राइम ब्योरो चीफ -उत्तराखण्ड)

देहरादून: शहर भर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती द्वारा निर्देशित नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत की जा रही करवाई के चलते आज डोईवाला प्रभारी निरीक्षक द्वारा टीम गठित कर आवश्यक आदेश- निर्देश देकर टीम को चेकिंग हेतु रवाना किया जिसने टीम द्वारा विभिन स्थानों में चेकिंग की गयी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह गोसाई को प्राप्त सूचना के आधार पर भानियावाला बसन्त ढाबा पर वाहन की गयी जिसमें सफेद रंग की टाटा इंडिगो संख्या PB01B 1876 को चेक किया गया तो उक्त वाहन से पुलिस को देसी सहित कई अंग्रेजी ब्रांड की शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार दोनों अभियुक्तों क्रमशः अमनदीप सिंह उर्फ राहुल(चालक) पुत्र श्री कुलदीप सिंह निवासी मकान नंबर 18 न्यू दशमेश नगर जालंधर पंजाब तथा चंद्र विक्रांत सिंह पुत्र श्री कृष्णा चंद निवासी मकान नंबर 66 रानी बाग बस्ती न्यू दशमेश नगर जालंधर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से पुलिस को 109 बोतल रॉयल आर्म्स अंग्रेजी शराब 84 बोतल सिल्वर पैग तथा 324 पव्वे बेस्टो विस्की (81 बोतल ) कुल 274 बोतल ( 23 पेटी) बरामद हुए l बरामद शराब की कीमत 137000/- के करीब है l उपरोक्त कार्य में थाना डोईवाला ने दोनों अभियुक्तों पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजुकृत कर लिया हा। बताया जा रहा है कि उपरोक्त दोनों व्यक्तियों पर थाना विकास नगर से भी पूर्व मे आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कल न्यायालय पेश किया जाएगा।

wine

Check Also

Der ultimative Leitfaden für Fast One Casino Newcomer und Profis

In diesem Artikel bieten wir Ihnen einen umfassenden Leitfaden über das fast one casino, der …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *