Breaking News

कांग्रेस की संविधान बचाओं रैली केवल नौटंकी , रैली के माध्यम से राजनीति कर रही कांग्रेस:- कैथोला

 

ऋषिकेश, 29 अप्रैल
डीएस सुरियाल

भाजपा के जिला कार्यालय ऋषिकेश में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैथोला ने कहा कि कांग्रेस की कल संविधान बचाओं रैली केवल नौटंकी और एक राजनीति करना है, कहा कि कांग्रेस लोगों को इस रैली के माध्यम से केवल गुमराह कर रही है। कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने संविधान को मजाक बना कर रख दिया है। कहा कि एक ओर जहां पूरा देश उन 28 लोगों के साथ खड़े है जिनकी पहलगांव में आतंकवादियों द्वारा हत्या कर दी गई, वहीं कांग्रेस रैली निकाल कर राजनीति कर रही है। कहा कि कांग्रेस की यह सविधान बचाओं रैली एक मात्र नौटंकी है। इस अवसर पर‌ जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तडियाल , मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया आदि मौजूद थे।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …