Breaking News

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लसेर बाजार में मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल व विधानसभा अध्यक्ष की निकाली शव यात्रा, किया पुतला दहन

 

लेसर, 24 फ़रवरी
दिनेश सिंह सुरियाल

नरेंद्रनगर विधानसभा के अंतर्गत पट्टी पालकोट लसेर बाजार में बीजेपी के कैबीनेट मंत्री व ऋषिकेश विधायक प्रेम चंद अग्रवाल के द्वारा पहाड़ के लोगों के लिए विधानसभा सदन में अशब्द बोलने व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के द्वारा सदन में विपक्ष के विधायकों को बोलने से रोकने के विरोध में शव यात्रा निकाल कर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।
इस मौक़े पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सोहन लाल चमोली, युवा कांग्रेस देवप्रयाग जिलाध्यक्ष व ग्राम प्रधान आशीष रणाकोटी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीवान सिंह, जिला सचिव सत्यनारायण भट्ट, सेवा दल अध्यक्ष चौपाल सिंह, उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह रावत, मालचंद रावत, विक्रम सिंह राणा, राज्य आंदोलनकारी सुनील दास, त्रिलोकनाथ बिजलवाण, धर्म सिंह नेगी, मोहन सिंह पंवार, उज्जल दास, होशियार सिंह, ज्ञान सिंह, सुमेर सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …