Breaking News

UNSC में गिरा रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव, रूस ने किया वीटो, भारत ने बनाई दूरी

ऑनलाइन डेस्क। रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद यूक्रेन में हालात बुरे हो गए हैं। आम नागरिक जान बचाने के लिए एक शहर से दूसरे शहर की ओर भाग रहे हैं। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस ने वीटो का इस्तेमाल कर अपने खिलाफ आए निंदा प्रस्ताव को गिरा दिया है। इस निंदा प्रस्ताव के समर्थन में 11 और विरोध में एक वोट पड़ा है। भारत, चीन और यूएई ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निंदा प्रस्ताव बैठक में रूस के हमले की कड़ी निंदा की गई है। अमेरिका सहित जापान, ऑस्ट्रेलिया, ताइवान और अन्य देशों ने रूस पर नए और कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यूरोपीय यूनियन ने पुतिन और लावरोव की संपत्तियां फ्रीज करने के निर्णय पर भी सहमति जताई है। उधर, यूक्रेन के बातचीत के प्रस्ताव पर रूस ने कहा है कि वह बातचीत को तैयार है, लेकिन यूक्रेन पहले हथियार डाले। इसी बीच भारत की चिंता यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने की है। इसकी कोशिशें लगातार हो रही है। यूक्रेन में भारत के राजदूत पार्थ सत्पथी ने शुक्रवार को इस देश में फंसे भारतीय छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा कि भारत सरकार इस देश से सभी भारतीय नागरिकों को बाहर निकालेगी। विमानों को सेवा में लगाया गया है।

Check Also

सीएम धामी ने तीन दिवसीय पहले गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का किया शुभारंभ

देहरादून (सू0वि0)।  मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय पहले गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का शुभारंभ घंडियाल देवता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *