Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026

देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने गॉधी शताब्दि नेत्र चिकित्सालसय से उत्तराखण्ड में च्टब् टीकाकरण (न्यूमोकोकल कोंजूगेट वैक्सीन) का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इस निःशुल्क टीकाकरण की शुरूआत आज से पूरे राज्य में शुरू हो गई है। भारत सरकार द्वारा च्टब् टीकाकरण को अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। यह टीकाकरण अभियान गांवगांव तक जाकर चलाया जायेगा। न्यूमोकोकल निमोनिया और दिमाग के इन्फेक्शन से बचाव के लिए बच्चों को निमोकोकल कोंजूगेट वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके तीन टीके लगाये जायेंगे। च्टब् का पहला टीका बच्चे 06 हफ्ते की उम्र में, दूसरा टीका 14 हफ्ते में व बूस्टर डोज 09 माह में लगाया जायेगा। न्यूमोकोकल बीमारी से 05 वर्ष से कम आयु के बच्चों को और विशेषकर 02 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अधिक खतरा होता है। इस अवसर पर मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजानदास, श्री प्रणव कुंवर चैंपिंयन, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. तृप्ति बहुगुणा, सीएमओ देहरादून डॉ. अनूप डिमरी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने इसके उपरान्त दून मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश निर्माण निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सितम्बर तक कार्य पूर्ण किये जाए। कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार से समझौता नहीं किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान विधायक श्री खजानदास एवं मेयर श्री सुनील उनियाल गामा भी उपस्थित थे।

The National News