Breaking News

मुख्यमंत्री ने जशपुर के पर्यटन और जैव-विविधता पर आधारित कैलेंडर का किया विमोचन

रायपुर (जनसम्पर्क विभाग)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में जशपुर के पर्यटन और जैव-विविधता पर आधारित वर्ष- 2022 के कैलेंडर का विमोचन किया। संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया कि कैलेंडर में जशपुर जिले के मनोरम जलप्रपात, पर्वत, वन्य प्राणी, धार्मिक स्थलों सहित चाय बागान, एडवेंचर स्पोर्ट्स और जनजातीय जीवन के पर्व-त्योहारों के दृश्यों को शामिल किया गया है। इस अवसर पर संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू, विधायक श्री विनय जायसवाल, श्रीमती संगीता सिन्हा, श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के सदस्य द्वय श्री अजय साहू और विनोद तिवारी आदि उपस्थित थे।

Check Also

छग विस चुनाव 2023 : निगरानी दलों ने अब तक 6 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

-प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा रखी जा रही है कड़ी नजर  रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 …

One comment

  1. 355309 9136whoah this blog is great i like reading your posts. 438598

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *