Breaking News

ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन के लिए सीएम ने वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये का किया चेक प्रदान

-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंदना कटारिया को सम्मानित किया

-भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर जाकर किया सम्मानित

-वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुश्री वन्दना कटारिया के रोशनाबाद, हरिद्वार स्थित आवास पर जाकर टोकियो ओलंपिक में वंदना के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सुश्री वन्दना कटारिया को 25 लाख रूपये का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वन्दना कटारिया को तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया। इसके तहत उन्हें 31 हजार रूपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन्दना कटारिया ने टोकियो ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उत्तराखण्ड की बेटी ने एक मैच में हैट्रिक बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने वन्दना को आगे भी इसी मनोबल से खेलने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है। उन्होंने वंदना कटारिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, श्री यतीश्वरानन्द, विधायक श्री आदेश चौहान, श्री देशराज कर्णवाल, सचिव श्री हरि चन्द्र सेमवाल एवं सुश्री वंदना कटारिया के परिवारजन मौजूद थे।

Check Also

सन्त शिरोमणि स्वामी वामदेव महाराज राम मन्दिर आन्दोलन के स्तम्भ सन्त थे-मुख्यमंत्री धामी

हरिद्वार (सू0वि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आस्था पथ, हरिद्वार में ब्रह्मलीन वीतराग …

5 comments

  1. Hey there! I’ve been reading your site for some time now and finally got the courage to go ahead and give you a shout out from Huffman Tx! Just wanted to say keep up the good job!

  2. Ищете надежную информацию МРТ головного мозку Чернівці или желаете разобраться в нюансах обследования? На сайте найдёте обновлённые данные о подготовке, показаниях и ограничениях, особенностях процедуры, трактовке результатов и рекомендациях врачей. Материалы поданы доступным языком и помогут принять обоснованное решение и выбрать подходящее медицинское обследование.

  3. Automated retest marker efa9fa9b. Please ignore this comment. https://example.com/

  4. Ищете надежную информацию о КТ кишечника или хотите разобраться в нюансах обследования? На сайте опубликованы свежие сведения о подготовке, показаниях и запретах, особенностях процедуры, расшифровке результатов и рекомендациях врачей. Материалы изложены прозрачно и помогут принять взвешённое решение и выбрать подходящее медицинское обследование.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *