देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट में राष्ट्रीय कैडेट कोर के अपर महानिदेशक रहे मेजर जनरल स्वर्गीय श्री केजे बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल श्री के.जे बाबू ने अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा में लगाया। उनके सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें युद्ध सेना मेडल भी मिला। राष्ट्रीय कैडेट कोर में भी उन्होंने सेवा के दौरान सराहनीय कार्य किए।
The National News
53289 99454I recognize theres lots of spam on this site. Do you need to have assist cleansing them up? I may possibly assist among courses! 241545