Breaking News
CM45345556FF

सीएम ने किया राष्ट्रीय खेल सचिवालय का उद्घाटन

CM45345556FF

देहरादून (सू0 वि0)। उत्तराखंड में 2021 में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों के लिए 38वें राष्ट्रीय खेल सचिवालय का बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के लिए अक्तूबर 2020 तक उत्तराखंड में तैयारियां पूरी हो जाएंगी। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में स्थित खेल निदेशालय को पवेलियन मैदान में शिफ्ट कर दिया गया है। बुधवार को इस भवन में 38वें राष्ट्रीय खेल सचिवालय का उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सबसे पहले सचिवालय परिसर में पौधा लगाया। वहीं मुख्य गेट पर मंत्रोच्चार के साथ युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह मोनी ने नारियल फोड़ा। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फीता काटकर सचिवालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने सचिवालय के सभा कक्ष में राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति की गर्वनिंग बॉडी की बैठकपहली बैठक ली। बैठक से पहले सीएम रावत ने 38वें राष्ट्रीय खेल की वेबसाइट लांच की। बैठक में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन स्थलों, खेलों और अवस्थापना सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय खेलों के बजट पर भी चर्चा की गई। बैठक में 34 खेलों का आयोजन कराने पर अनुमोदन किया गया। साथ ही खेल गांव के संबंध में चर्चा की गई। सीएम ने हर महीने के काम का टारगेट तय कर उसकी समीक्षा करने के निर्देश दिए। वहीं भारत सरकार से मिलने वाले बजट के संबंध में मुख्यमंत्री स्तर पर केंद्र सरकार से बात की जाएगी। इस बैठक में खेल मंत्री अरविंद पांडे, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, खेल सचिव बीके संत, सचिव शैलेश बगोली,सचिव वित्त अमित नेगी, एमडी सिडकुल एसए मुरुगेशन, सचिव जिला विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर बंशीधर तिवारी, एचआरडीए हरिद्वार हरबीर सिंह, पंकज उपाध्याय, भारतीय ओलंपिक संघ से नियुक्त प्रशासनिक अधिकारी आइरीन, संयुक्त निदेशक खेल डा. धर्मेंद्र भट्ट, उप निदेशक अजय अग्रवाल, उप निदेशक शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे। अक्तूबर 2020 तक राष्ट्रीय खेलों की हो जाएगी तैयारी: सीएम  मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के लिए काम चल रहे हैं और अभी कुछ काम होने बाकी हैं। इस महीने भी डीपीआर तैयार हो जाएगी। प्रदेश में नवंबर 2021 में राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित हैं, हमारी कोशिश इससे एक पहले तैयारी पूरी करने की है। कहा कि अक्तूबर 2020 तक राष्ट्रीय खेलों की तैयारी पूरी हो जाएंगी। राष्ट्रीय खेल और महाकुंभ के रूप में दो बड़े आयोजन एक समय पर होने और उनकी तैयारियों के सवाल पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इसे खेल कुंभ भी कहते हैं। दोनों के लिए अलग-अलग समितियां बनायी गई हैं और दोनों अपना काम कर रही हैं। दोनों का आयोजन सफलतापूर्वक कराने के लिए काम किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेल और महाकुंभ एक- दूसरे के लिए सहायक ही साबित होंगे। कहा कि इससे किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। उत्तराखंड अपने नाम की गरिमा के अनुरुप करायेगा राष्ट्रीय खेल: पांडे  खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए सही समय पर हमने शुरुआत कर दी है। राष्ट्रीय खेल एक बहुत बड़ा आयोजन है और आज राष्ट्रीय खेल सचिवालय का उद्घाटन हो गया है और अब काम में तेजी आएगी। मानक के अनुसार आज पहली बैठक भी आयोजित हुई है। कहा कि उत्तराखंड का जो नाम देश में है, उसकी गरिमा के अनुरूप राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कराया जाएगा। महाकुंभ और राष्ट्रीय खेलों का अलग-अलग महत्व है, दोनों के लिए बनी कमेटियां अपना काम रही है, इसलिए कोई कठिनाई नहीं आएगी। ये रहे मौजूद – 38वें राष्ट्रीय खेल सचिवालय के उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड ओलंपिक संघ के सचिव डीके सिंह, गुरुचरण सिंह, सतीश शर्मा, युवा कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक आरसी डिमरी, खेल विभाग के उप निदेशक सतीश सार्की, सहायक निदेकश , नीरज गुप्ता, जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाई, पूर्व जिला खेल अधिकारी डीडी भट्ट, उप क्रीड़ाधिकारी अनूप बिष्ट, कोच तरुण नेगी, संजय रावत, पवन पाल, लोकेश कुमार आदि भी मौजूद रहे।

Check Also

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *