Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नरोरा, बुलंदशहर जाकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. कल्याण सिंह जी योग्य प्रशासक एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे, वे हम सभी के लिये हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।
मुख्यमंत्री के साथ ही केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अक्ष्यक्ष श्री मदन कौशिक ने भी स्व कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

उत्तरकाशी । बदरीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *