Breaking News

सीएम धामी छठ पूजा स्थल कार्यक्रम में हुए शामिल

देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर नौसर पुलिया छठ पूजा स्थल, खुदागंज, बरी अंजनिया, अमाऊ ओम्कारेश्वर मन्दिर प्रांगण में आयोजित छठ पूजा व संजय पार्क छठ पूजा स्थल कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि छठी मईया की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे। सूर्योपासना का यह पावन पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है और शुद्धता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि भगवान भास्कर एवं छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें। उन्होंने अमाउ ओमकारेश्वर मंदिर प्रांगण की चार दिवारी छठ पूजा स्थान निर्माण एवं मंदिर सुंदरीकरण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ग्राम भूड़ महोलिया में 4 बीघा भूमि पर छठ पूजा स्थल बनाने की घोषण की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2025 के लिए राज्य का विजन रखा है, इस विजन को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। वर्ष 2025 में 25 साल का राज्य युवा राज्य होने के साथ ही देश का श्रेष्ठ, उत्कृष्ट एंव आदर्श राज्य होगा, इस दिशा में वचनबद्ध एंव दृढ़ संकल्पित हैं। प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। पिछले पांच वर्षो मे केन्द्र सरकार द्वारा लगभग एक लाख करोड की विभिन्न परियोजनायें प्रदेश के लिए स्वीकृत की गई हैं जिनमे बहुत सी परियोजनाओं पर काम हो गया है और अन्य पर काम तेजी से चल रहा है। उन्होने कहा केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड मे सड़क मार्गो का विकास किया जा रहा है वही पहाड़ मे रेल का सपना भी साकार होने की कगार पर है। उन्होने कहा केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड के लिए चारधाम आलवेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट, ऋषिकेशकर्णप्रयाग रेल लाइन की योजनाओ की सौगात दी है। उससे आने वाले समय मे उत्तराखण्ड का आवागमन सुगम हो जायेगा। इसके अतिरिक्त केन्द्र सरकार ने भौगोलिक एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 155 किमी के टनकपुरबागेश्वर रेल मार्ग के अन्तिम सर्वे को मंजूरी दे दी है इसके लिए 28 करोड की धनराशि भी अवमुक्त कर दी है।। उन्होने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत मे ओपन जिम का शासनादेश जारी कर दिया गया है। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान श्री धामी ने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा छोटों को स्नेह एवं दुलार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश की सेवा कर रहा हूँ, इसमें बहुत बड़ा हाथ क्षेत्र की जनता का है, जिसे मैं कभी भूल नहीं सकता। उन्होंने खटीमा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि शीघ्र ही मिलिट्री केंटीन भी शुरू करने जा रहे हैं। खटीमा में खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़े स्टेडियम का शीघ्र ही शिलान्यास किया जाएगा जिसमे छात्रावास की सुविधा होगी। इस अवसर पर विधायक डाॅ.प्रेम सिंह राणा, ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह, अध्यक्ष सहकारिता दान सिंह रावत, अध्यक्ष मण्डी समिति नन्दन सिंह खड़ायत, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, प्रशासनिक अधिकारी सीएम कैम्प कार्यालय किशोर राणा, पीआरओ प्रमोद कुमार जोशी, मण्डल अध्यक्ष नवीन कन्याल, सतीश अरोरा, अजय मौर्य विधानसभा प्रभारी कमलेन्द्र सेमवाल, मडल अध्यक्ष ग्रामीण मनोज साही, देवेन्द्र सिंह रिंकू, जीवन धामी, पुष्कर बिष्ट, ललित बिष्ट, सुनील, अजय, विनोद, सुरेन्द्र, उदय, नरेन्द्र सिंह, रामवचन, जितेन्द्र जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी निर्मला बिष्ट उपस्थित थे। जिला सूचना कार्यालय उधमसिंह नगर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर।

Check Also

डी०डी०यू०-जी०के०वाई० योजना में उत्तराखंड देशभर में अव्वल : जोशी

– मंत्री गणेश जोशी ने किया दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत Alumni …

10 comments

  1. This is very interesting, You are an overly professional blogger. I have joined your rss feed and stay up for in search of extra of your wonderful post. Additionally, I have shared your site in my social networks!

  2. There are certainly a whole lot of details like that to take into consideration. That is a great point to carry up. I provide the thoughts above as basic inspiration however clearly there are questions just like the one you convey up where crucial thing can be working in sincere good faith. I don?t know if best practices have emerged round issues like that, but I am positive that your job is clearly identified as a fair game. Each boys and girls feel the impact of only a second’s pleasure, for the rest of their lives.

  3. I’d incessantly want to be update on new articles on this web site, saved to favorites! .

  4. Generally I do not read article on blogs, but I would like to say that this write-up very forced me to try and do it! Your writing style has been amazed me. Thanks, quite nice article.

  5. of course like your web site but you have to check the spelling on several of your posts. Many of them are rife with spelling issues and I find it very bothersome to tell the truth nevertheless I will surely come back again.

  6. Your place is valueble for me. Thanks!…

  7. I like this weblog very much so much fantastic information.

  8. It’s actually a cool and useful piece of information. I am glad that you shared this helpful information with us. Please keep us informed like this. Thanks for sharing.

  9. You have brought up a very fantastic points, appreciate it for the post.

  10. very nice publish, i actually love this website, carry on it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *