Breaking News

सीएम बघेल ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर (जनसम्पर्क विभाग)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक, विचारक, लेखक और दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि २८ नवम्बर समता दिवस के अवसर पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने कहा है कि महात्मा फुले समाज को अंधविश्वास और कुप्रथाओं से मुक्त करना चाहते थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति व्यवस्था और उस पर आधारित भेदभाव के प्रबल विरोधी थे। उन्होंने महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिए कई कार्य किए। दलितों के प्रति भेद-भाव समाप्त कर उन्हें समाज में स्थान दिलाने के लिए महात्मा फुले ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की। बघेल ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज को कुरीतियों से मुक्ति दिलाने के लिए सभी वर्गों की शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने महिला शिक्षा को भी बढ़ावा दिया और अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षा प्रदान की, जो भारत की पहली अध्यापिका बनीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले की सेवा भावना और विचार मूल्य हमें सदा दीन-दुखियों की सेवा और समाज में समता स्थापित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Check Also

छग विस चुनाव 2023 : निगरानी दलों ने अब तक 6 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

-प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा रखी जा रही है कड़ी नजर  रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 …

One comment

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *