रायपुर (जनसम्पर्क विभाग) । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 अक्टूबर को बेमेतरा जिले को चिकित्सा सुविधा की बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री जिला अस्पताल परिसर में एक करोड़ एक लाख रूपए की लागत से स्थापित 500 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने के साथ ही वहां डायलिसिस सुविधा का भी शुभारंभक करेंगे। इससे बेमेतरा जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सुविधा की पुरानी मांग पूरी होगी। अस्पताल में ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले गंभीर रोगियों को अब सहजता से ऑक्सीजन की आपूर्ति भी अस्पताल प्रबंधन कर सकेगा। बेमेतरा जिला चिकित्सालय में स्थापित इस ऑक्सीजन प्लांट से 500 लीटर प्रति मिनट की दर से शुध्द ऑक्सीजन की आपूर्ति सीधे वार्डाें में किए जाने का सिस्टम तैयार किया गया है। इस ऑक्सीजन प्लांट में अत्याधुनिक वैक्यूम प्रेशर सीव एड्सॉरर्बशन मशीन लगाई गई है, जो हवा में मौजूद अवांछित गैसों को छान कर शुध्द ऑक्सीजन बनाता है। यहां 3000 लीटर तक भंडारण क्षमता का टैंक भी स्थापित किया गया है, जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित न हो। संयत्र के सुचारू संचालन व ऑक्सीजन संयंत्र में विघुत अवरोध की स्थिति में प्रबंधन के लिए ध्वनिरहित बिजली जेनरेटर भी लगाया गया है। जिला चिकित्सालय में लायन्स क्लब बेमेतरा सिटी द्वारा डायलिसिस मशीन प्रदाय की गई है, जिसका शुभारंभ 3 अक्टूबर को होगा।
The National News
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.