Breaking News

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें किया नमन

छत्तीसगढ़ (जनसम्पर्क विभाग)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में शास्त्री के देश के प्रति अमूल्य योगदान को याद करतेे कहा है कि शास्त्री जी का भारतीय स्वाधीनता संग्राम में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय उन्होंने देश को कुशल नेतृत्व प्रदान किया और ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर जनता का मनोबल बढ़ाया, जिससे सारा देश एकजुट हो गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन दीन-दुखियों और देश सेवा के लिए अर्पित कर दिया, वे सच्चे गांधीवादी थे। बघेल ने कहा कि शास़्त्री जी का ईमानदारी और सादगी भरा जीवन हमें सही राह में चलने की प्रेरणा देता है।

Check Also

छग विस चुनाव 2023 : निगरानी दलों ने अब तक 6 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

-प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा रखी जा रही है कड़ी नजर  रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 …

One comment

  1. 397845 690575Someone necessarily assist to make critically articles Id state. This is the very first time I frequented your internet page and thus far? I amazed with the analysis you made to make this actual submit incredible. Superb activity! 298924

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *