Breaking News

सीएम और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे 25 जुलाई से जिलों में प्रवास, साथ ही लोगो की समस्याओं का करेंगे रिस्पांस

देहरादून । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 13 जिलों और प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक 70 विधानसभाओं का 25 जुलाई से प्रवास करेंगे। व सभी मंत्रीगण 252 मंडलों में संवाद कर जनसमस्याओं का निवारण करेंगे। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि चिन्तन शिविर में लिए गए निर्णय और तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री,प्रदेश अध्यक्ष,मंत्री,पदाधिकारी जिलों में प्रवास कर जन संवाद कर लोगो की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रवास का कार्यक्रम 25 जुलाई से 24अगस्त तक होगा। इसी दौरान मंत्री और विधायक भी प्रवास कार्यक्रम के दौरान जन संवाद करेंगे। वहीं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी,सातों मोर्चो के पदाधिकारी भी प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यक्रम तय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में निर्धारित कार्यक्रमों में भी वह शरीक होंगे। जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को इस बारे में जानकारी मुहैया करा दी गयी है।

Check Also

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

उत्तरकाशी । बदरीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *