Breaking News
my refil

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ‘‘माई रिफिल स्टोर’’ का किया उद्घाटन

my refil

देहरादून(सू0 वि0)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राजपुर रोड, देहरादून स्थित एक स्थानीय होटल में उत्तराखण्ड वन संसाधन प्रबन्धन परियोजना के तत्वाधान में वन पंचायतों में गठित महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किये गये कृषि तथा अन्य उत्पादों के विक्रय केन्द्र ‘‘माई रिफिल स्टोर’’ का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी विभागों को राज्य में लोगों के लिए स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए टारगेट दिये गये हैं।किस तरह से लोगों की आजीविका में वृद्धि की जा सकती है और महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी कैसे और बढ़ाई जा सकती है। इस दिशा में अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। जायका के द्वारा स्थानीय आउलेट का उद्घाटन किया गया है, इससे किसानों एवं इस क्षेत्र में कार्य करने वालों को तो फायदा होगा ही साथ ही जो लोग उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को खरीदना चाहते हैं, उन्हें आसानी से उपलब्ध होंगे। यह प्रधानमंत्री के वोकल फाॅर लोकल की दिशा में एक अच्छा प्रयास है। वन विभाग के सहयोग से वन पंचायतों को स्वावलंबी बनाने एवं उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को बेहतर मार्केटिंग की दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत, विधायक श्री गणेश जोशी, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, प्रमुख सचिव वन श्री आनन्द वर्द्धन, प्रमुख वन संरक्षक श्रीमती रंजना काला एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

s

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *