Breaking News
cm 9999

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने द्वाराहाट में जनसभा को किया संबोधित

cm 9999

देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने द्वाराहाट में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 18 मार्च को राज्य सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे हो जायेंगे। इस अवधि में राज्य सरकार द्वारा सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन के क्षेत्र में अनेक प्रयास किये हैं। महिलाओं के कल्याण हेतु मुख्यमंत्री घस्यारी योजना लाई जा रही है। जिसमें महिलाआंे को अब जंगल से सिर पर गठरी लाने से छुटकारा मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाआंे के आर्थिक व सामजिक स्तर में सुधार आयेगा। राज्य सरकार द्वारा महिलाओ को पैतृक सम्पत्ति में सह खातेदारी दी गयी है जिससे आने वाले समय में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा 2200 से अधिक डाक्टर की तैनाती के साथ 765 डाक्टर व 2500 नर्सों की भर्ती की प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चैखुटिया हवाई पट्टी व तड़ागताल झील आने वाले समय में पर्यटको के लिये आर्कषण का केन्द्र बनेगी साथ ही स्थानीय लोगों के लिये रोजगार के नये अवसर पैदा करेगी जिससे आसपास के क्षेत्र का विकास होगा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व के दिन पूरे प्रदेश में सभी लोगों द्वारा एक पौधा अवश्य लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि साल भर में होने वाले पौध रोपण को इस वर्ष हरेला के दिन एक साथ पूरे प्रदेश में वृहद रूप से पौध रोपण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यहां की ऐपण कला अब घर तक नहीं रह जायेगी इस कला को देशविदेश तक पहचान दिलाने के लिये हम प्रयासरत है। इसी वर्ष में ऐपण व हस्तशिल्प का कार्य करने वाले लोगों के लिये 05 करोड़ रूपये का बजट प्राविधानित किया जायेगा जिससे ऐसी कलाओं को संरक्षित किया जा सके। ऐपण से बनने वाले चीजों के विपणन के लिये देहरादून में विश्वस्तरीय सेन्ट्रर आॅफ एक्सलेंस इम्पोरियम बनाया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में अनेक अभिनव प्रयास किये जा रहे है 500 विद्यालयों को वर्चुअल क्लासों से जोड़ दिया गया है 600 विद्यालयों में यह प्रक्रिया गतिमान है, जिससे आने वाले समय में कुछ अच्छे सुधार देखने को मिलेंगे। प्राइमरी स्तर के कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को क्लब किया जा रहा है। क्लब करने के बाद प्रत्येक स्कूल में कम से कम पांचपांच शिक्षक तैनात किए जाएंगे और इन स्कूलों में स्कूल वैन के जरिए छात्र छात्राओं को घर से लाने और ले जाने की व्यवस्था की जायेगी। द्वाराहाट विधायक श्री महेश नेगी ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में की गयी 90 प्रतिशत से अधिक घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं। उन्होंने इस बात के लिये क्षेत्रीय जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में कई विकास के कार्य किये जा रहे है जो शीध्र ही पूर्ण हो जायेेगें। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लगभग 01 हजार करोड़ के विकास कार्य हो चुके है। उनका प्रयास है कि अब प्रत्येक तोक तक सड़क पहुॅचायी जाय। इस अवसर पर चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह पिल्खवाल, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति साह मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रवि रौतेला, कुमांयू कमिश्नर श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी, आईजी श्री अजय रौतेला, अपर सचिव मुख्यमंत्री व महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी अल्मोड़ा श्री नितिन भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पंकज भट्ट एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

2 comments

  1. 544338 199683I like this site because so a lot utile stuff on here : D. 342101

  2. 53602 359813I want reading through and I conceive this site got some actually utilitarian stuff on it! . 855014

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *