Breaking News

मुख्यमंत्री तीरथ ने जिला अस्पताल गोपेश्वर में कोविड सेंटर का लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून।  मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को जिला अस्पताल गोपेश्वर में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट और कोविड सेंटर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अगले दो दिनों में ऑक्सीजन प्लांट स्टाॅलेशन का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीजी काॅलेज गोपेश्वर में 18 से 44 वर्ष के नागरिकों को कोविड19 के बचाव हेतु चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिए सभी संशाधन जुटाए जा रहे है। इसके लिए धन की कोई कमी नही है। उन्होंने कहा कि राज्य में आॅक्सीजन की कमी न पहले थी और ना ही आगे रहेगी। राज्य में आॅक्सीजन की कमी न हो इसके लिए सभी जिलों में आक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे है। इसके अलावा बाहरी राज्यों से भी आॅक्सीजन की आपूर्ति सुचारू ढंग से हो रही है। कोविड के दृष्टिगत जहाॅ पर जो भी आवश्यकता है उसको पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में 18 से 44 वर्ष के टीकाकरण कार्यक्रम में व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान वैक्सीनेशन केन्द्र में वैक्सीनेशन पंजीकरण कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष, आॅब्जर्वेशन कक्ष आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन इस समय हमारी शीर्ष वरीयता है और हमारा प्रयास है कि कोई भी नागरिक टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों को निःशुल्क वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए राज्य सरकार ने 400 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि विदेश से भी वैक्सीन मंगाने का काम किया जा रहा है और जल्द ही सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त संख्या में आॅक्सीजन बेड, वैंटिलेंटर, पीपीई किट एवं अन्य संशाधन उपलब्ध है। डीआरडीओ की मदद से ऋषिकेश और हल्द्वानी में कोविड मरीजों के इलाज के लिए पांच पांच सौ बेड के अस्पताल बनाए जा रहे है। केन्द्र सरकार से भी राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होने कहा कि सरकार जनता को हर मुमकिन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी है। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे मास्क पहनें, अपने हाथों को बार बार धोंए तथा कोविड गाइडलाइन का अच्छे से पालन करें। इस दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मुख्यमंत्री को कोविड की रोकथाम के लिए जनपद में संचालित कार्यों से अवगत कराया। बताया कि जिला अस्पताल गोपेश्वर में 200 एलपीएम क्षमता का आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है और एक दो दिन में इसको स्टाॅलेशन करने के बाद प्लांट से आॅक्सीजन जनरेशन का काम शुरू हो जाएगा। साथ ही जिले में वैक्सीनेशन का कार्य भी सुचारू ढंग से चल रहा है। भ्रमण के दौरान सहकारिता एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला सहाकारी बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान, मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, एडीएम अनिल चन्याल, सीएमओ डा0 एमएस खाती आदि मौजूद थे। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग।

 

 

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *