Breaking News

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रायपुर स्टेडियम स्थित 30 बेड के आईसीयू का किया निरीक्षण

देहरादून मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने आज रायपुर स्टेडियम स्थित कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने यहां पर बनकर तैयार हुए 30 बेड के आईसीयू का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री जी को रायपुर के विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ ने बताया कि आईसीयू में पांच बाईपेप मशीन भी लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने यहां की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। मुख्यमंत्री जी को सेन्टर हेड डॉ. बी.पी. सिंह ने कोविड केअर सेंटर के संचालन के लिए चिकित्सकों व स्टाफ को बढ़ाने का आग्रह किया जिस पर मुख्यमंत्री जी की ओर से सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया साथ ही मुख्यमंत्री ने ज़िलाधिकारी को निर्देश दिए कि अन्य व्यवस्थाओं के साथ ही डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ़ आदि के भोजन, पानी व आराम करने की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये। निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

Check Also

Görsel ve ses efektleriyle güçlendirilmiş Chicken Road Demo sürümü

Chicken Road oyna, genellikle %95 ile %97 arasında değişen bir RTP oranına sahiptir ki bu, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *