Breaking News
94159530 2670347163185460 2313413627807268864 n

मुख्यमंत्री ने समाजसेवी स्व. श्री आनंद सिंह बिष्ट के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

94159530 2670347163185460 2313413627807268864 n

देहरादून, 21 अप्रैल : सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता स्व. आनंद सिंह बिष्ट के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार ऋषिकेश यमकेश्वर ब्लॉक के लक्ष्मणझूला के पास फूलचट्टी में गंगा तट पर किया गया। बड़े बेटे मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। अन्तिम यात्रा में उत्तराखंड के सीएम सहित धर्म गुरुओं ने भी भाग लिया और उन्हें श्रधान्जली अर्पित किया।
लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र स्थित फूलचट्टी में गंगा घाट पर मंगलवार सुबह सवा नौ बजे स्व. आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर पन्चूर गांव से लाया गया। पहले से ही पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, योग गुरु बाबा रामदेव, धर्म गुरु स्वामी चिदानंद मुनि महाराज, मन्त्री मदन कौशिक व धन सिंह रावत, संगठन मंत्री अजय, भाजपा के राष्ट्रि नेता शिव प्रकाश, उत्तर प्रदेश के एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर सौम्य श्रीवास्तव, योगी आदित्यनाथ के ओएसडी राज भूषण सिंह रावत, विधायक महेंद्र भट्ट, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक के चैयरमेन माधव अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुपाल बत्रा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

94078407 294643988219782 168706268142239744 n

इनसेट
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट जैसे समाजसेवी की कमी प्रदेश को हमेशा खलेगी, इनके द्वारा समाज के प्रति किए गए कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा। परमपिता परमेश्वर शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
——————-
करीब तीन माह से बीमार चल रहे थे आनंद सिंह बिष्ट
पौड़ी जिला प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली गई थी। स्व. आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर सोमवार देर शाम एंबुलेंस से यमकेश्वर स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर पहुंचा। दिल्ली एम्स से पार्थिव शरीर एक एंबुलेंस में लाया गया। जो देर शाम मेरठ, बिजनौर, नजीबाबाद और कोटद्वार होते हुए यमकेश्वर उनके गांव पहुंची।

सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) ने सोमवार की सुबह 10:44 बजे दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर लगते ही यमकेश्वर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

वन विभाग में रेंज अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त आनंद सिंह बिष्ट परिवार के साथ पैतृक गांव यमकेश्वर ब्लाक के पंचूर गांव में रह रहे थे। वह करीब तीन माह से बीमार चल रहे थे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत उनके चार बेटे और तीन पुत्रियां हैं। सबसे बड़ी तीन बेटियां पुष्पा देवी, कौशिल्या देवी और शशि देवी हैं।

इसके बाद बड़ा बेटा मानवेंद्र सिंह है। दूसरे नंबर पर योगी आदित्यनाथ (अजय मोहन सिंह बिष्ट) हैं। तीसरे बेटे शैलेंद्र मोहन भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर सेवारत हैं। चौथा सबसे छोटा पुत्र महेंद्र बिष्ट पत्रकारिता में है।

94137998 610167582904281 2944946589673717760 n

Check Also

Fair Go Casino Login Page Simplifies Access to Premium Casino Games

CONTENT Register on Fair Go Casino Login Page for Seamless Entry Login to Fair Go …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *